आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति पर तीन बार तलाक बोलने का आरोपलगाया है। वो डेढ़ साल से मायके में रह रही है। उसने थाना में शिकायत की। पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
कटरा नील की समीरा नाज का निकाह 11 मार्च, 2018 को गूजर तोपखाना, लोहामंडी निवासी मोहम्मद आसिफ से हुआ था। समीरा का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये के लिए ससुराल वाले आए दिन परेशान करते थे। 22 अक्तूबर, 2018 को उसे घर से निकाल दिया। उसने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शनिवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे आसिफ और उसका भाई घर आए। दोनों ने गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग आ गए। उनके सामने पति ने साथ रखने के लिए मना कर दिया। तीन बार तलाक बोलकर घर से चला गया। पीड़िता ने थाना नाई की मंडी पुलिस से शिकायत की है।